राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शपथ ग्रहण समारोह

 

राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शपथ ग्रहण समारोह 🇮🇳

दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंथली का बास में  में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। यह दिवस भारत के लौह पुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिनेश चंद जांगीड़ जी के निर्देशन में हुआ। विद्यार्थियों को सरदार पटेल जी के जीवन, उनके योगदान तथा देश की एकता और अखंडता के महत्व के बारे में बताया गया।

इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा “राष्ट्रीय एकता की शपथ” ली गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे सदैव देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने में अपना योगदान देंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सरदार पटेल जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए एकता, भाईचारा और देशभक्ति से संबंधित विषयों पर अपने विचार एवं कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।





 

अंत में प्रधानाचार्य महोदय ने विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” के निर्माण में अपना योगदान दें।

Comments