79 वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

दिनांक 15 अगस्त 2025

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंथली का बास रामगढ़ में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे विद्यालय प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच श्री  गजेन्द्र सिंह नरूका पधारे, जिनका विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों द्वारा पुष्पमालाओं एवं नारियल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मी मीणा द्वारा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत

प्रातः 8 बजे समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। सभी शिक्षक और विद्यार्थी तिरंगे की छत्रछाया में गर्व से खड़े होकर राष्ट्रगान गा रहे थे। यह क्षण हर किसी के हृदय को देशभक्ति से भर देने वाला था।

















मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष महोदया के करकमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा समस्त उपस्थितजनों ने पूरे सम्मान और उत्साह के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इसके पश्चात् विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, कविताएँ एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री है गजेंद्र सिंह नरूका ने स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि हमें उनकी त्याग-तपस्या से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। अध्यक्ष महोदया श्रीमती मीणा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और ईमानदारी को जीवन का मूल मंत्र बनाने का संदेश दिया।


अंत में राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति की मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अतिथि एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति

इस अवसर पर गांव के सरपंच महोदय, SMC/SDMC सदस्यगण, गांव के अन्य गणमान्य नागरिक, विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ और सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण और रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए। मंच पर गूंजते "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के नारों ने वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।










समापन

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों में मिठाई वितरण किया गया और सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

Comments